कुछ यूँ ही हम
सोचा करते हैं
कुछ कुछ तय किया करते हैं
तिनका तिनका जोड़ा करते हैं
कभी कभी आपकी बातें भी किया करते हैं
अकेले मैं कभी कभी अपने गम भी गलत किया करते हैं
आपसे रूठा करते हैं और फिर खुद को मनाया करते हैं
पर आपके सामने हम हमेशा मुस्कुराया करते हैं
रूठना मनाना और आपकी बातें
हम खुद से ही और सिर्फ खुद से किया करते हैं
और आपको यह लगता हैं कि
हम हमेशा कितना इतराया इठलाया करते हैं
हमारा चुप रहना भी एक अंदाज़ है
यह कहने का कि हम आपको
कितना पसंद किया करते हैं
कुछ यूँ ही हम
अपने गम गलत किया करते हैं
खुद से अकेले बातें किया करते हैं

ki baat h...ap ful time poet baniye.
ReplyDelete